फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1199 Corona patients found in Jhansi-Lalitpur 8 deaths

झांसी-ललितपुर में कोरोना के 1199 मरीज मिले, आठ की मौत 

Thu, 29 Apr 2021 03:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 03:10 AM IST
सार

  •  979 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज, रिकवरी रेट बढ़ा

विज्ञापन
1199 Corona patients found in Jhansi-Lalitpur 8 deaths
demo pic... - फोटो : pixabay

विस्तार

बुधवार को झांसी और ललितपुर में कोरोना के 1199 नए मरीज सामने आए। आठ संक्रमितों की मौत भी हुई है। झांसी के लिए बेहतर ये है कि जितने नए मरीज मिले, उससे अधिक मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़ गया है। 

विज्ञापन


झांसी में बुधवार को कोरोना के 5,319 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 918 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। जबकि, 979 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 179 को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 800 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इससे जिले का रिकवरी रेट 66.96 प्रतिशत से बढ़कर 68.42 फीसदी पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा झांसी में आठ संक्रमितों की मौत भी हुई है। मरने वालों में बड़ाबाजार निवासी 58 वर्षीय एक व्यक्ति, हंसारी निवासी 56 वर्षीय महिला, लालकुर्ती निवासी 56 वर्षीय महिला, नादन तालपुरा निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग, खुशीपुरा निवासी 30 वर्षीय युवती तथा सिविल लाइन निवासी 46 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जिले में 243 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि, 24,906 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 17,043 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में सक्रिय संक्रमित 7,620 हैं। उधर ललितपुर में  281 नए मरीज पाए गए हैं। 256 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने  पर डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed