फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छुटटा जानवरों के लिए बनेंगे तीस आश्रय स्थल-Lalitpur

छुटटा जानवरों के लिए बनेंगे तीस आश्रय स्थल-Lalitpur

Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छुटटा जानवरों के लिए बनेंगे तीस आश्रय स्थल-Lalitpur
छुट्टा जानवरों के लिए 30 आश्रय स्थल और बनेंगे
विज्ञापन

- सभी ब्लाकों में पांच-पांच स्थानों का होगा चयन
- पुराने स्थानों पर लहलहाने लगी घास, बनेंगे शेड
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। छुट्टा जानवरों पर लगाम कसने के लिए 30 और आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। यहां रहने वाले पशुओं के लिए चारा का इंतजाम करने के लिए घास लगाई गई है। यहां पर शेड भी बनाए जाएंगे। जिले के सभी छह ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह ब्लाक में कम से कम ऐसे पांच स्थानों का चयन करें, जहां छुट्टा जानवर रखे जा सकें।
बुंदेलखंड में छुट्टा घूमने वाले जानवर समस्या बन गए हैं। किसान खड़ी फसल को सुरक्षित बचाने के लिए जानवरों की दिन-रात रखवाली करते हैं बावजूद इसके जानवर खेतों में घुस जाते हैं और किसान की मेहनत का चट कर जाते हैं। समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए शासन ने गौ सेवा आयोग का गठन किया है। आयोग ने सुझाव दिया था कि छुट्टा जानवरों को घेरकर आश्रय स्थल में रखा जाए, जिससे वह इधर-उधर न घूमें। पहले चरण में पांच स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए गए थे। इनमें बबीना ब्लाक में पलींदा में बन रहे आश्रय स्थल में 70 से 100 गायों को रोका जाएगा। इसके अलावा बड़ागांव ब्लाक के बचावली बुजुर्ग, चिरगांव ब्लाक के इटवां, मोंठ ब्लाक के कुम्हरार और बामौर ब्लाक के पुंडरी में आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला गोशाला समिति की बैठक में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कम से कम पांच - पांच आश्रय स्थल बनाने के लिए जगह चिह्नित कर रिपोर्ट दें, ताकि छुट्टा जानवरों के लिए आश्रय स्थल बनाए जा सकें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस तोमर ने बताया कि पांच-पांच आश्रय स्थलों की जगह चिह्नित हो जाने के बाद छुट्टा जानवरों का घूमना काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed