{"_id":"5cd1edb2bdec22075d2390a4","slug":"111557261746-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस लेन का रुका काम, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस लेन का रुका काम, लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस लेन का रुका काम, लग रहा जाम
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण कई दिनों से रुके होने के कारण वहां जाम की स्थिति बन रही है। काम रुकने का कारण निर्माण सामग्री व मजदूरों का न होना है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
नगर निगम फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे की सर्विस लेन डामरीकरण के बजाए कंक्रीट (सीसी) से बना रहा है। सीसी सड़क का निर्माण आवास विकास की ओर जाने वाली सड़क पर शुरू हुआ। यह काम पेट्रोल पंप के पास रोक दिया गया। 14 इंच मोटी इस सड़क को दो परतों में तैयार कराया जा रहा है। निचली सतह आठ इंच मोटी है तथा उस पर छह इंच का बेस तैयार किया गया है। इन परतों के बीच में लोहे के मोटे सरियों का जाल बिछा है। लेकिन, लगभग चार दिन पूर्व सड़क निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री का स्टॉक न हो जाने के कारण काम रुक गया। दूसरी ओर काम करने वाली लेबर न होने से और व्यवधान पैदा हो गया।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने बताया कि निर्माण सामग्री खत्म होने की जानकारी होने पर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अधिकांश सामान मंगा लिया गया है तथा चुनाव में गए मजदूरों के लौटने के बाद काम को तेजी से दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इसमें दो से तीन दिन का समय लगेगा। तब तक लोगों को सीपरी में लगने वाले जाम से निजात नहीं मिलेगी। बता दें कि एक तरफ सड़क निर्माण होने से दोनों ओर से आने वाला यातायात एकल मार्ग से गुजारा जा रहा है। इसकारण वहां पर जाम की स्थिति बन रही है। दूसरी ओर माल गोदाम से आने और जाने वाले ट्रकों से स्थिति बद से बदतर हो रही है।
विज्ञापन
------------------------
जाम से स्थिति बेहाल हो जाती है। प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द सड़क बनाए, लेकिन इससे पहले अतिक्रमण हटाए। - देशराज राय, सिमरधा।
सीपरी मार्ग से निकलना आफत से भरा है। सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है और जाम से धूल उड़ती है, जिससे परेशानी पैदा होती है। - एसपी सिंह, खाती बाबा।
इस रास्ते से निकलने की इच्छा नहीं होती है। लेकिन मजबूरी है। पांच मिनट के रास्ते को पार करने में आधा से एक घंटा लग जाता है। - आरिफ, खाती बाबा
जाम और जर्जर सड़क से सीपरी बाजार का व्यापार प्रभावित हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस समस्या को गंभीरता से ले। - राकेश दुबे, व्यापारी
व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। पुल के नीचे बन रहा मार्ग पिछले 11 दिनों से बंद है। सिर्फ 10 से 11 फीट चौड़ी सड़क पर पूरा यातायात चल रहा है। - संतोष साहू, अध्यक्ष (सीपरी बाजार व्यापार महासमिति)