{"_id":"5cd1edacbdec220752494e61","slug":"101557261740-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल टीचर्स अवार्ड की दौड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल टीचर्स अवार्ड की दौड़ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए दौड़ शुरू
झांसी। मानव विकास संसाधन मंत्रालय ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए आवेदन मांगे हैं। यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के शिक्षकों को नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को इस प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए जानकारी प्रदान की गई।
मानव विकास संसाधन मंत्रालय शिक्षकों के अंदर की क्षमताओं को परखकर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए यूपी बोर्ड और दिल्ली बोर्ड से संबद्ध सभी शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओवदन के लिए लाइनें खोल दी गई हैं। इस प्रतिस्पर्धा में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि इस लिंक को उन्होंने शिक्षकों के ग्रुप में शेयर किया है तथा उन्हें आवेदन करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से शिक्षक प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कई राज्यों के शिक्षक शामिल होंगे, जो अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षण व्यवस्था में किए गए सुधार, नई तकनीक सहित कई विचार रखेंगे। इससे स्थानीय शिक्षकों को शिक्षण प्रणाली में बदलाव के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
इसके लिए शिक्षकों को http//www.mhrd.gov.in पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर पूछी गई जानकारियां जैसे नाम, बोर्ड, पेशा, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरना होगा। 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं।