फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सरप्लस शिक्षिकाओं का विरोध-City

सरप्लस शिक्षिकाओं का विरोध-City

Fri, 14 Jul 2017 08:51 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
सरप्लस शिक्षिकाओं का विरोध-City
सरप्लस सूची ने शिक्षिकाएं नाराज
विज्ञापन

सब हेड: काला फीता बांधा, दिया ज्ञापन
क्रासर - 17 को लखनऊ में करेगी धरना-प्रदर्शन
झांसी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी सरप्लस सूची पर सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षकों को सरप्लस के लिए चुना गया तो प्रवक्ताओं को क्यों नहीं चुना गया। इसके विरोध में उन्होंने काला फीता बांधकर विरोध जताया और अफसरों को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि वह 17 जुलाई को लखनऊ में विधान भवन के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगी।
माध्यमिक संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए ज्ञापन में शिक्षिकाओं ने कहा कि कॉलेज में उनकी तैनाती रिक्त पदों पर की गई थी। नियुक्ति के समय जो छात्रांकन कॉलेज का था वहीं अब है। ऐसे में वह सरप्लस कैसे हुईं। वह एलटी ग्रेड के शिक्षक है। ऐसे में यदि उन्हेें सरप्लस चुना गया है तो प्रवक्ताओं को भी सरप्लस चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरप्लस सूची में कई शिक्षिकाओं के विषय भी गड़बड़ हैं। इन शिक्षिकाओं ने बताया कि समायोजन के बाद नवीन विद्यालय में जाने पर वहां भी हम लोग कनिष्ठ ही रहेंगे और हर बार इसी तरह से समायोजित होते रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर निरुपमा सचान, कल्पना चौहान, बीना श्रीवास्तव, डा. अभिलाषा जैन, कृति चक्रवर्ती हयारण, लीला शर्मा, अलक्ष्या पांडेय, श्रद्धा निरंजन, कामना, रुचि, प्रीति, रचना नामदेव, गीता गुप्ता, मंजुलिका शर्मा, रंजना स्वर्णकार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमा को वित्त व लेखाधिकारी का प्रभार
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी का प्रभार सीमा पांडेय को दिया गया है। सीमा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी इसी पद पर हैं। इनसे पहले बेसिक शिक्षा विभाग में वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल मिश्र थे, जिनका स्थानांतरण लखनऊ में व्यापार कर विभाग के वरिष्ठ वित्त अधिकारी पद पद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed