{"_id":"676cb73a7cc914a2b00dee70","slug":"100th-birth-anniversary-of-former-prime-minister-celebrated-as-good-governance-day-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-461006-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान महानगर में कई आयोजन हुए, जिनमें उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन वृत पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अनुराग शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने की। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा, राजू बुक सेलर, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर दीक्षित, सलिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी सुधा सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन
वहीं, विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली क्रमश: तनाज खान, संगीता कुशवाहा व राहुल जोशी को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार एकल काव्य पाठ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली क्रमश: माही वर्मा, सना खान व रागिनी राजपूत को 10 हजार, पांच हजार व ढाई हजार रुपए की चेक दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, डीएम अविनाश कुमार, सीडीओ जुनैद अहमद, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. सुशील बाबू आदि मौजूद रहे।
उधर, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि बाजपेयी जैसा नेता दुनिया में कम ही हैं। इस अवसर पर रामगोपाल कुशवाहा, रामसेवक अड़जरिया आदि मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा समर्थक मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद