फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1000 shopkeepers of the metropolis are not ready to pay increased rent

Jhansi News: बढ़ा किराया देने को तैयार नहीं महानगर के 1000 दुकानदार

Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
1000 shopkeepers of the metropolis are not ready to pay increased rent

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महानगर के 1000 से ज्यादा दुकानदार नगर निगम का बढ़ा हुआ किराया देने को तैयार नहीं हैं। निगम प्रशासन से मिलकर दुकानदार लगातार किराया घटाने की मांग कर रहे हैं।



झांसी महानगर में नगर निगम की इलाइट चौराहा, मुर्गा मछली मार्केट, सीपरी बाजार, पुराना बस स्टैंड समेत विभिन्न स्थानों पर 1200 से अधिक दुकानें हैं। बताया गया कि नगर निगम ने लगभग 25 साल पहले इन दुकानों को किराये पर दिया था। हालांकि, ज्यादातर दुकानों पर अभी सिकमी किरायेदार हैं। पिछले साल अक्तूबर में हुई सदन की बैठक में इन दुकानों का किराया डीएम सर्किल का 40 फीसदी तय कर दिया गया। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि दुकानदारों को बिल भेजा जा चुका है। कुछ ही दुकानदारों ने अभी किराया जमा किया है।
विज्ञापन


हर पांच साल में 10 फीसदी बढ़ना था

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जब दुकानों का आवंटन किया गया था, तब हर पांच साल में 10 फीसदी किराया बढ़ने का नियम तय किया गया था। मगर करीब 25 साल बीतने के बाद भी आज तक दुकानदारों का तय नियम के मुताबिक किराया नहीं बढ़ाया गया। ऐसे में मौजूदा समय में इन दुकानों का किराया बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed