फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 years jail

नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने पर 10 साल की जेल

Fri, 11 Nov 2022 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
10 years jail
झांसी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम सहित बलात्कार) नितेंद्र कुमार की अदालत ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार खरे ने बताया कि एक व्यक्ति ने मऊरानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 साल की बेटी 22 अप्रैल 2019 को अपनी छोटी बहन के साथ बाजार गई हुई थी। इसी दरम्यान गेड़ा कॉलोनी निवासी विवेक श्रीवास उसे भगा ले गया था। छोटी बहन ने घर आकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद नाबालिग को बरामद कर लिया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त विवेक श्रीवास को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। जिसे अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी अभियुक्त को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed