फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 thousand prople drink dirty water

नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर झांसी के लोग, पाइपलाइन टूटने से घरों में पहुंचा दूषित जल

Fri, 29 Jan 2021 07:22 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
10 thousand prople drink dirty water
सीपरी बाजार के कारगिल पार्क के सामने नाले की पुलिया के नीचे टूटी पाइप लाइन से बना फव्वारा। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र और प्रदेश सरकार हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए तमाम कवायदें कर रही हैं, लेकिन झांसी के लोग नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। महानगर के सीपरी बाजार के कालीबाड़ी मंदिर के पास गुजर रहे नाले के नीचे पानी की पाइपलाइन टूटने से घरों में नाले का गंदा पानी पहुंचा। पानी में गंदगी और बदबू के चलते करीब 10 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में स्थानीय पार्षद ने अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


महानगर के सीपरी बाजार कालीबाड़ी मंदिर के पास से गुजर रहे नाले के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन बृहस्पतिवार को टूट गई। इसके चलते नाले का पानी पाइपलाइन के जरिए घरों में पहुंचा। पानी में गंदगी और बदबू को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। बताया जाता है कि नाले के अंदर से गुजर रही पाइपलाइन को पुलिया के ऊपर करने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन आज तक इसे ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


साल 2019 में जलसंस्थान ने पाइपलाइन को बदलने के लिए टेंडर प्रक्रिया की थी, मगर आज तक काम नहीं हो सका। आए दिन पाइपलाइन टूटने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही, हजारों गैलन पानी बर्बाद होता है। गंदे पानी के चलते लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जबकि जल संस्थान के अधिकारियों को परेशानी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को पता नहीं कब डलेगी लाइन
महानगर में सीपरी बाजार का प्रेमगंज क्षेत्र पेयजल समस्या से सबसे ज्यादा जूझता है। यहां आए दिन पानी को लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों क्षेत्र के पार्षद ने जल निगम के अफसरों को फोन कर पूछा कि अमृत योजना की पाइपलाइन अब तक नहीं डाली गई है, कब से काम शुरू होगा? तो अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। पार्षद ने कहा कि पूरे शहर में खोदाई चल रही है, यहां पर आज तक पाइपलाइन नहीं डाली गई।


पाइपलाइन टूटने से आए दिन दिक्कत होती है। नाले का गंदा और काला पानी आता है। बदबू भी उठती है।- सुषमा
जलसंस्थान आज तक पाइपलाइन को ठीक नहीं करा सका। नाले में गुजर रही पाइपलाइन आफत बढ़ा रही है।- राजेंद्र खन्ना
पाइपलाइन टूटने से गंदा पानी आता है। कई बार जल संस्थान को कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।- संजय
नाले के नीचे से गुजर रही लाइन टूटने से घरों में गंदा पानी पहुंचा। इसके चलते दिक्कत हुई। आए दिन पाइपलाइन टूट जाती है, लेकिन अफसर इसे ठीक नहीं कराते हैं। अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालने का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। अफसरों से पूछा, तो कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
उमेश जोशी, पार्षद प्रेमगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed