फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 policemen have occupied corporation land for forty years

Jhansi News: चालीस सालों से निगम की जमीन पर कब्जा किए हैं 10 पुलिस वाले

Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
10 policemen have occupied corporation land for forty years
- रानी महल के सामने मकान खाली करने के दिए नोटिस, चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रानी महल के सामने नगर निगम की जमीन पर करीब 40 सालों से 10 पुलिस कर्मचारियों द्वारा कब्जा करके बनाए गए आवासों को खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है। यहां पर निगम द्वारा बुलडोजर चलाया जाएगा।
करीब चालीस साल पहले रानी महल में कोतवाली थी। तब झांसी नगर पालिका ने पुलिस विभाग को अपना कार्यालय संचालित करने के लिए महल के सामने की जमीन दे दी थी। यहां से कोतवाली स्थानांतरित हुई, इसके बाद कार्यालय की जगह पर पुलिस कर्मचारियों ने अपने आवास बना लिए। नगर निगम को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने करीब 10 हजार स्क्वॉयर फीट पर कब्जा कर बने घरों पर बुधवार को नोटिस चस्पा कर दिया। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने बताया कि आवासों की जांच कराई गई है तो पाया गया कि वर्तमान में कोई भी पुलिस कर्मचारी यहां नहीं रहता है। न ही इनमें से कोई पुलिस कर्मी झांसी में तैनात है। किसी ने अपने परिजनों तो किसी ने जान-पहचान वालों को इन आवासों में ठहराया हुआ है। कई सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। कार्यालय के लिए दी गई इस भूमि पर मकान नहीं बनने चाहिए थे। पुलिस अफसरों को भी पत्र लिख दिया गया है। साथ ही सात दिन में घर खाली करने के लिए नोटिस दे दिए हैं।
विज्ञापन


तिलक मार्केट में दुकान का काम रुकवाया
झांसी। तिलक मार्केट में बुधवार को एक दुकान पर बिना अनुमति हो रहा निर्माण कार्य नगर निगम की टीम ने रुकवा दिया। प्रवर्तन दस्ता प्रभारी बृजेश वर्मा ने बताया कि बिना अनुमति दुकान के मूल स्वरूप को नहीं बदला जा सकता है। इसलिए ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed