फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 lekhpal terminated

दस लेखपाल बर्खास्त, 177 लेखपालों की सर्विस ब्रेक

Fri, 20 Dec 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
10 lekhpal terminated
दस लेखपाल बर्खास्त, 177 लेखपालों की सर्विस ब्रेक
विज्ञापन

ललितपुर। लेखपालों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे काम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने दस लेखपालों को बर्खास्त कर दिया है। 177 लेखपालों की सर्विस ब्रेक की कार्रवाई की गई है।

प्रदेश में कई दिन से लेखपालों द्वारा कार्य बहिष्कार जारी है। इससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। राजस्व की भी क्षति हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने जिले के 10 लेखपालों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त लेखपालों में तहसील तालबेहट के रमेश प्रसाद, रमेश चंद्र, तहसील महरौनी के भरत सिंह, रामआसरे, तहसील मड़ावरा के रामसहाय पाल, अजय सिंह, तहसील सदर के लखनलाल, विष्णु शंकर चौरसिया, तहसील पाली के राजेंद्र सिंह यादव और रामकुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप है। 18 दिसंबर को भी उप्र लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बुंदेला समेत बारह पदाधिकारियों को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed