{"_id":"67a27b340690bcde270fab94","slug":"10-injured-two-in-critical-condition-after-bus-overturns-out-of-control-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-487800-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अनियंत्रित होकर बस पलटने से 10 घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अनियंत्रित होकर बस पलटने से 10 घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित नाराई चौकी के पास मंगलवार को यात्री बस पलटने से 10 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह आठ बजे उस वक्त हुआ जब झांसी से जतारा जा रही बस एक वाहन चालक को बचाने के प्रयास में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक ने एक बाइक चालक को बचाने की कोशिश में अचानक मोड़ पर बस से नियंत्रण खो दिया, इससे बस पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
नाराई पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अर्पित पराशर ने बताया कि दो घायलों की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि झांसी की सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।