फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.68 lakh fine on eight vehicles without paying market fee

बिना मंडी शुल्क दिए आए आठ वाहनों पर 1.68 लाख जुर्माना

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1.68 lakh fine on eight vehicles without paying market fee
झांसी। झांसी में पत्नी, उसके बेटे, भतीजे समेत अपने दोस्त की हत्या करके दस साल तक पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार रहने वाले राजेश कमरिया के लिए पुलिस को वारंट बी हासिल हो गया है। मऊरानीपुर पुलिस की अपील पर सीजेएम कोर्ट ने हत्यारोपी को 30 मार्च को यहां हाजिर होने के लिए वारंट बी जारी कर दिया। यह वारंट लेकर पुलिस ग्वालियर पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही कि तीस मार्च को उसके यहां आने पर अन्य दूसरे राज भी सामने आ सकते हैं। मप्र के बिलौआ थाना निवासी राजेश कमरिया ने 31 दिसंबर 2011 को अपने दोस्त मनोज की हत्या उसकी पत्नी गीता के साथ मिलकर कर दी थी। इसके बाद उसने गीता से शादी कर ली और मऊरानीपुर में आकर रहने लगा। यहां उसने वर्ष 2013 में गीता समेत बेटे निक्की एवं भर्तीजे सूरज की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। यहां से फरार होकर वह ग्वालियर में छिपकर रह रहा था। यहां उसने अनामिका नामक युवती से विवाह कर लिया। अनामिका ने विवाद के बाद ग्वालियर पुलिस को उसकी सच्चाई बता दी। ग्वालियर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद से झांसी पुलिस उसे यहां लाने की कागजी तैयारियों में जुटी थी। यहां लाने के लिए उसे वारंट बी की जरूरत थी। सीजेएम कोर्ट से उसे यह हासिल हो गया। इसमें उसे तीस मार्च को हाजिर होने को कहा गया है। मऊरानीपुर पुलिस के एक दरोगा को इस वारंट के साथ ग्वालियर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed