{"_id":"207ff602ebc2034fd87ce176a3cc9820","slug":"jewellery-found-in-digging","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में निकला सोने-चांदी के जेवरों से भरा घड़ा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में निकला सोने-चांदी के जेवरों से भरा घड़ा!
अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 06 Nov 2013 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ के गांव भवीं में राजस्व विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के घर में शौचालय बनवाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान मंगलवार को जेवरों से भरा घड़ा निकला। इससे मौके पर हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि जेवरों की मात्रा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। मकान मालिक जहां सिर्फ चार कंगन मिलने की बात कह रहा है, वहीं खुदाई कर रहे मजदूर का दावा है कि घड़े में सोने-चांदी के दो किलो जेवरात थे।
विज्ञापन
गांव भवीं निवासी बाल मुकुंद शर्मा राजस्व विभाग से रिटायर्ड हैं। सोमवार को उन्होंने अपने घर के आंगन में शौचालय बनवाने के लिए गड्ढे की खुदाई शुरू कराई। गड्ढा गांव का ही मजदूर फूल सिंह खोद रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लगभग चार फुट खुदाई के बाद मजदूर का फावड़ा एक घड़े से जा टकराया। इसके बाद उसने खुदाई कर घड़े को बाहर निकाला, जो एक मोटे कपड़े से लिपटा था। मजदूर का दावा है कि बाल मुकुंद के परिवार के सामने घड़ा फोड़ा गया तो उसमें से सोने-चांदी के लगभग दो किलो जेवरात निकले।
यह बात थोड़ी ही देर में फैली तो मौके पर हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच किसी ने थाने में भी सूचना दे दी। पुलिस ने बाल मुकुंद और उसके परिवार से पूछताछ की तो वह जेवरात बरामद होने की बात से ही इनकार करने लगा।
लेकिन मजदूर फूल सिंह ने जेवरात बरामद होने की बात कही। इस पर पुलिस मजदूर को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वह थाने में भी दो किलो जेवरात बरामद होने की बात कहता रहा।
जानी थाना प्रभारी सुमेर सिंह यादव के अनुसार खुदाई में जेवरात बरामद होने की जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को कोई जेवरात बरामद नहीं हो सका है।