{"_id":"670809f78d75b16a460167cf","slug":"youths-brought-forward-hatching-conspiracy-in-jaunpur-people-angry-with-vivek-murder-case-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बवाल: षड्यंत्र रचकर युवाओं को किया आगे, विवेक हत्याकांड से नाराज थे लोग; 8 अरेस्ट और 35 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बवाल: षड्यंत्र रचकर युवाओं को किया आगे, विवेक हत्याकांड से नाराज थे लोग; 8 अरेस्ट और 35 हिरासत में
Thu, 10 Oct 2024 10:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:42 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले के मंगरमु गांव में विवेक यादव की हत्या के बाद स्वजन बीते बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले आए। गुरुवार की सुबह से ही निगोह बाजार के तिराहे पर लोग शव लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ मड़ियाहूं लोगों को हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन
विवेक यादव की फाइल फोटो और मौके पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर जमकर तांडव किया। इस दौरान पत्थरबाजी में पुलिस के कई वाहन तोड़े तो एक लेखपाल भी घायल हुआ। घटना के पीछे राजनीति व उकसाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें 18 से 20 साल के युवाओं को शामिल किया गया, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था और उनको चढ़कर आगे किया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
यह भी पढ़ें- विवेक यादव हत्याकांड से नाराज लोगों ने किया चक्का जाम, पुलिस पर पथराव; जान बचाकर भागे अधिकारी
विज्ञापन
जिले के मंगरमु गांव के विवेक यादव की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। इसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक आरोपी राजू यादव कठरवा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
इस दौरान हंगामा पत्थरबाजी करने वाले जो भी ग्रामीण थे, उनकी उम्र 18 से 22 साल थी। पुलिस ने मामले कि जब पड़ताल की तब यह बात सामने आई कि वह किसी के बहकावे में उपद्रव में शामिल हुए हैं। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसी वजह एसपी द्वारा सभी उपद्रवियों को सचेत किया जा रहा था। इसमें पुलिस इस प्रकरण को राजनीति व उकसाने को लेकर जोड़ रही है।
आठ गिरफ्तार और 35 हिरासत में
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि हंगामा कराने वालों को चिन्हित किया गया है। इसमें मंगरमु गांव के प्रधान अरविंद शुक्ला, गहली कठरवा के प्रधान सुभाष दुबे, शिवशंकर यादव, पुनीत यादव, शतिराम यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ उकसाने के मामले मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। इसके अलावा 35 लोगों को पूरे प्रकरण में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।