फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   young man died in road accident due to collision between pickup and bike in jaunpur

Jaunpur Accident: पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत; एक घायल

Sun, 17 Nov 2024 11:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Nov 2024 11:27 AM IST
सार

जौनपुर जिले में पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। दोनों बाइक से रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
young man died in road accident due to collision between pickup and bike in jaunpur
मृतक जोगेंद्र गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के आजाद नगर बाजार के पास एक बाइक सवार और पिकअप की आमने- सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


यह है मामला
जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव का जोगेंद्र गौतम शनिवार को अपने रिश्तेदार संजय कुमार के साथ बाइक से केराकत चौथ में शामिल होने गया था। देर रात में जोगेंद्र और संजय खाना खाकर एक बाइक से वापस लौट रहे थे। जोगेंद्र अपने रिश्तेदार संजय कुमार को उसके घर अमरा छोड़ने के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन


जैसे ही जोगेंद्र आजाद नगर बाजार के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप से आमने- सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहा जोगेंद्र गौतम (23) पुत्र बेचूं राम की मौके पर ही मौत हो गई। वही संजय कुमार (34) निवासी अमरा थाना गौराबादशाहपुर घायल हो गया। संजय का पैर टूट गया और सिर में भी चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को भेजा अस्पताल

मौके पर पहुंची केराकत थाने की पुलिस ने घायल संजय कुमार को जिला अस्पताल भिजवाकर जोगेंद्र के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिकअप की एक साइड की लाइट बंद थी। जिसके कारण यह दुर्घटना घटी। 

जोगेंद्र की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। रात में ही काफी संख्या में ग्रामीण मर्चरी हाउस पहुंच गए। जोगेंद्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट  नौकरी करता था। अभी दो सप्ताह पहले ही घर आया था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मनतारा देवी रोते- रोते बेसुध हो जा रही हैं।

उधर, प्रभारी निरीक्षक केराकत अवनीश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed