फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wreck things, the death of the elephant

उत्पात मचाने वाले गजराज की मौत

Fri, 11 Dec 2015 12:18 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 11 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wreck things, the death of the elephant
गांव में उत्पात मचाने के बाद हाईवे जाम करने वाले हाथी भोला की बुधवार की देर रात मौत हो गई। गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद  सिंहावल गांव में जेसीबी से
विज्ञापन


गड्ढा खोदवाकर शव को दफन कर दिया गया। गजराज की मौत की खबर मिलते ही कई गांवों के लोग फूल माला और अगरबत्ती लेकर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।  पशु चिकित्साधिकारी डा. इदरीश ने बताया कि हाथी ट्राइटेनोमिएसिस ( सर्रा)
विज्ञापन


नामक बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी की चपेट में आने वाला मवेशी पागलों जैसी हरकत करने लगता है।
जगदीशपुर गांव निवासी रामअधार पांडेय का हाथी भोला मंगलवार को एक वैवाहिक समारोह में गया था जहां डीजे की

 आवाज सुन वह भड़क गया था। गुस्से में उसने डीजेे तोड़ डाला था। वहां से वह रात में घर के लिए निकला। रास्ते में अंधेरा होने पर पीलवान ने सिंहावल गांव में एक पीपल के पेड़ से सीकड़ लगाकर उसे बांध दिया था। बुधवार को दोपहर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकड़ तोड़कर वह निकला तो गांव में कई रिहायशी मड़हे, टीनशेड, चारपाई, बाइक, तख्ता आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में उत्पात मचाते हुए वह सिंगरामऊ बाजार में आकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेट गया। इससे हाईवे जाम हो गया था। कुछ

देर बाद सड़क से उठकर बगल में बैठ गया। वहां उसे एक इंजेक्शन दिया गया था। देखभाल करने के लिए हाथी के स्वामी रामअधार पांडेय, पीलवान हवीब आदि वहां टेंट लगाकर बैठ गए। रात में करीब पौने नौ बजे हाथी वहां से उठा और बगल

 में स्थित एक बड़े सूखे तालाब में जाकर बैठ गया। सुबह लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी बदलापुर आरके तिवारी, वन रक्षक गिरिजाशंकर तिवारी, रामसूरत यादव मौके पर पहुंच गए। बदलापुर के पशु


 चिकित्साधिकारी डा. मो. इदरीश, महाराजगंज के पशु चिकित्साधिकारी डा. शिवेंद्र सिंह और घनश्याम पुर के पशु चिकित्सक डा. उमेश सिंह की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed