फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Someone climbed through the window, so someone had to take a run.

Jaunpur News: कोई खिड़की से चढ़ा तो किसी को लगानी पड़ी दौड़

Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Someone climbed through the window, so someone had to take a run.
रोडवेज बस स्टैंड पर सीट लेने के लिए खिड़की से चढ़ता युवक। वीडियो ग्रैब
जौनपुर। रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की ऐसी जल्दी रही कि रोडवेज बस आते ही यात्रियों में चढ़ने की होड़ मच गई। कोई बस की खिड़की से चढ़ता नजर आया तो कोई सीट पाने के लिए बस के पीछे दौड़ लगाता दिखा। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ के आगे बसें कम पड़ गईं। दो दिन में जौनपुर डिपो से 22,998 महिला यात्रियों के साथ उनके सहयात्रियों ने मुफ्त सफर किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। पहले दिन बृहस्पतिवार को 5,358 यात्रियों ने करीब 5.15 लाख रुपये की मुफ्त यात्रा की। शुक्रवार को भीड़ और बढ़ गई। इस दिन 17,640 यात्रियों ने करीब 18.17 लाख रुपये की मुफ्त यात्रा की। यात्रियों की सुविधा के लिए जौनपुर डिपो से 90 बसों का शाहगंज, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ समेत विभिन्न मार्गों पर संचालन किया गया। भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए, लेकिन दूसरे जिलों से भेजी गई बसों के लौटने में समय लगने के कारण कई यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ा। यही स्थिति शनिवार को भी रही। यात्री बस आने पर सीट लेने के लिए परेशान नजर आए। एआरएम स्नेहलता ने बताया कि रक्षाबंधन पर दो दिन में 22,998 महिला यात्रियों के साथ सहयात्रियों ने मुफ्त सफर किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। मुफ्त यात्रा की सुविधा 29 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed