फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A small bridge will be built on the Jalalpur-Vibhannamu road drain for 5.9 million

Jaunpur News: 59 लाख से जलालपुर विभनमऊ मार्ग के नाले पर बनेगा लघु सेतु

Sat, 29 Aug 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A small bridge will be built on the Jalalpur-Vibhannamu road drain for 5.9 million
जौनपुर। विकास खंड जलालपुर में विभनमऊ मार्ग पर मौर्य बस्ती के समीप नाले पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसमें कुल करीब 59 लाख खर्च किया जाएगा। बजट स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जलालपुर में विभनमऊ मार्ग मौर्य बस्ती के नाले पर पहुंच मार्ग नहीं होने से यहां के लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर घूमकर गांवों में जाना पड़ता है। इससे आवागमन में समय अधिक लग जाता है। इसके मद्देनजर निर्माण खंड-2 की ओर से इस मार्ग पर बने नाले पर लघु सेतु के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन स्तर भेज दिया गया है। इसमें कुल 59 लाख खर्च किया जाएगा। बजट स्वीकृति होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग पर लघु सेतु बनने के बाद 10 हजार से अधिक लोगों को आवागमन आसान हो जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण खंड-2 पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी राजेश राव ने बताया कि लघु सेतु के निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेज दिया गया है बजट स्वीकृति होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed