फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife killed husband with lover by cut body and buried him in room and got tiles installed in mumbai

Crime News: पति को तीन टुकड़ों में काट कर कमरे में दफनाया, फिर लगवा दी टाइल्स; प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात

Wed, 23 Jul 2025 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Jul 2025 09:52 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर के युवक की मुंबई में उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। तीन टुकड़ों में काटकर घर के अंदर दफना दिया और ऊपर टाइल्स लगवा दिया।

विज्ञापन
Wife killed husband with lover by cut body and buried him in room and got tiles installed in mumbai
विजय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के नाला सोपारा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद कमरे में शव को दफना कर उसके ऊपर टाइल्स लगवाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं कमरे में ही ऊपर से टाइल्स लगवाकर बेड पर महिला आराम से सोती रही। वारदात के कुछ दिन बाद ही महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार को बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव में परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभयचंद पट्टी गांव निवासी विजय चौहान की शादी सात वर्ष पहले जफराबाद के हौज निवासी चमन चौहान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति विजय के साथ चमन मुंबई चली गई। यहां वह बेटे की मां बनी। पुत्र अब 5 वर्ष का हो चुका है। 
विज्ञापन


मुंबई के नाला सोपारा इलाके में कमरा लेकर वह पति विजय के साथ रहती थी। घर के सामने बिहार के रहने वाले मोनू प्रजापति से चमन को प्यार हो गया। उधर चमन का पति विजय ड्यूटी के दौरान ओवर टाइम भी करता था। पति-पत्नी के बीच किसी दिन जमकर विवाद हुआ तो प्रेमी मोनू और चमन ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में मजदूर की हत्या: दौड़ा- दौड़ा कर लाठी से पीटा, खेत में खाद छिड़कने के विवाद में पीट- पीटकर ले ली जान 

मौका देखकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर एक दिन विजय को तीन टुकड़ों में काटकर कमरे में ही दफन कर ऊपर से टाइल्स लगा दिया। इतना ही नहीं उसी टाइल्स के ऊपर बेड रख चमन और उसका प्रेमी मोनू सोते रहे।

मुंबई में रहता था विजय का छोटा भाई

मुंबई में ही दूसरी जगह रह रहा विजय का छोटे भाई अखिलेश चौहान जब अपने भाई की खोजबीन शुरू की तो चमन अपने प्रेमी मोनू और बेटे के साथ भाग गई। भाई को शक होने पर वह सोमवार को रूम पर पहुंचा। शक होने पर रूम में लगे टाइल्स को हटाया तो भाई का शव तीन टुकड़ों में मिला। सूचना पर पहुंची मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: पुराने विवाद में युवक ने बाइक सवार लोगों पर किया हमला, बुजुर्ग की आंख में धंसी कुल्हाड़ी 

15 दिन पहले का लग रहा है मामला
बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विजय का शव करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उधर घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मामले की सूचना लेकर थाना पर आए थे, उन्हें बता दिया गया है कि जिस जगह घटना हुई है, वहीं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed