फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborer beaten to death with sticks in Sonbhadra

सोनभद्र में मजदूर की हत्या: दौड़ा- दौड़ा कर लाठी से पीटा, खेत में खाद छिड़कने के विवाद में पीट- पीटकर ले ली जान

Tue, 22 Jul 2025 12:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Jul 2025 12:05 PM IST
सार

Sonbhadra News: जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में मजदूर की लाठी से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
Laborer beaten to death with sticks in Sonbhadra
सोनभद्र में मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में एक मजदूर युवक की लाठी से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोग आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव निवासी कन्हैया पुत्र स्व. जोखन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके पुत्र बाबूलाल (45) की गांव के ही कयर पुत्र शिवधानी और उसके परिजनों ने लाठी डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी। कन्हैया ने बताया कि विसुंधरी गांव के ही कयर पुत्र शिवधानी ने अपना खेत घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी सीताराम के यहां रेहन रखा है। जिससे सीताराम उस खेत पर खेती करा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को सीताराम ने बाबूलाल से खेत में खाद डालने के लिए बोला। इस पर बाबूलाल खेत में खाद छिटने लगा। इसी दौरान खेत स्वामी कयर वहां पहुंचा और बाबूलाल को खेत में खाद डालने से मना किया। कयर ने सीताराम से कहा कि वह किसी और से खाद छिटवाए, लेकिन बाबूलाल से काम न कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाम को बाबूलाल अपने घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अपने घर के पास सड़क पर कयर, उसकी पत्नी लक्षनी, तीन पुत्रगण सुरेश, ओमप्रकाश व गोरख, उसकी बहू व अज्ञात ने लाठी डंडा लेकर बाबूलाल पर हमला कर दिया। बाबूलाल ने भागने का प्रयास किया लेकिन भाग नहीं सका। 

इसे भी पढ़ें; मातम में बदलीं खुशियां: नौकरी जॉइन करने से पहले युवक की मौत, परिवार का टूट गया सपना; बिलख रही मां

हमलावरों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा

आरोप है कि हमलावरों ने उसे दौड़ा- दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाबूलाल की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, घोरावल चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक बाबूलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कयर, उसकी पत्नी लक्षनी, तीन पुत्र सुरेश, ओमप्रकाश व गोरख, उसकी बहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed