फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly people attacked with an axe one person eye damaged in Chandauli

Chandauli News: आवास न मिलने से नाराज युवक ने प्रधान के ससुर पर किया हमला, घंटों सिर में धंसी रही कुल्हाड़ी

Tue, 22 Jul 2025 02:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Jul 2025 02:10 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक युवक ने बाइक सवार दो लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी बुजुर्ग के आंख में धंस गई। जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
Elderly people attacked with an axe one person eye damaged in Chandauli
बाइक सवार बुजुर्गों पर कुल्हाड़ी से किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुराने विवाद में युवक ने ग्राम प्रधान के श्वसुर और रिश्तेदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी प्रधान के श्वसुर बलराम राम (60) के सिर में धंस गया। सिर में कुल्हाड़ी घंटो धंसी रही। गंभीर हाल में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना में रिश्तेदार रामकिशुन राम (45) भी गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गया।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में मजदूर की हत्या: दौड़ा- दौड़ा कर लाठी से पीटा, खेत में खाद छिड़कने के विवाद में पीट- पीटकर ले ली जान 

विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड के फूलपुर गांव की ग्राम प्रधान सीमा देवी के पति दिलीप कुमार ने बताया कि गांव के ही निवासी सूरज राम से आवास योजना को लेकर कुछ महीने पहले विवाद हुआ था। विवाद के बाद सूरज बाहर कमाने चला गया था और दो-तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। उसकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

सोमवार की रात सूरज नशे में धुत होकर प्रधान के घर पहुंचा और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए प्रधान पति को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की सूचना 112 नंबर और बलुआ थाने को दी। पुलिस ने पीड़ितों को सुबह थाने बुलाया। मंगलवार की सुबह बलराम और रामकिशुन थाना जाने के लिए निकले थे। वे मोपेड से थाने जा रहे थे कि रास्ते में सूरज मिल गया। यहा एक बार फिर से दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हो गई।

इस बीच सूरज राम ने कुल्हाड़ी से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। हमले में बलराम की आंख के पास कुल्हाड़ी धंस गई, जबकि रामकिशुन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी सूरज मौके से फरार हो गया।

घायलों को परिजनों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां बलराम की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष डाॅ. आशीष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed