फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   up TGT Exam 2021 once again two Examinee caught cheating in jaunpur Lady Examinee hide special device in hair

टीजीटी परीक्षाः जौनपुर में फिर पकड़े गए दो नकलची, महिला परीक्षार्थी ने बाल में छिपा रखी थी विशेष डिवाइस

Sun, 08 Aug 2021 03:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Aug 2021 03:44 PM IST
सार

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के नकल माफियाओं के गिरोह से संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। 
 

विज्ञापन
up TGT Exam 2021 once again two Examinee caught cheating in jaunpur Lady Examinee hide special device in hair
बाल में छुपाए गए डिवाइस को दिखाते केंद्र व्यवस्थापक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा-2021 (टीजीटी) के दौरान नकल करने का लगातार दूसरे दिन हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार के बाद रविवार को भी परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए। जिन्हें केंद्र व्यवस्थापक ने पूछताछ के बाद शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के नकल माफियाओं के गिरोह से संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


टीजीटी की प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 11.30 बजे तक 20 केंद्रों पर आयोजित की गई। राज कॉलेज के कमरा संख्या 10 में महिला परीक्षार्थी अपने बाल के जूड़े में एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाई थी, जो परीक्षा खत्म होने के दस मिनट पहले ही ऑन हुआ और एक-एक सवाल का उत्तर सुनाई देने लगा।
विज्ञापन


आवाज आने पर कक्ष निरीक्षक चौकन्ना हुए और महिला परिक्षार्थी को पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक अखिलेश्वर शुक्ला ने महिला कर्मचारी की मदद से उसके डिवाइस को कब्जे में ले लिया। साथ ही चौकी इंचार्ज राज कॉलेज चंदन राय को सूचना दी। महिला परिक्षार्थी को महिला पुलिस के साथ  लेकर कोतवाली गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिया कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, शहर कोतवाल संजीव मिश्रा आदि चेकिंग करने निकले थे। इस दौरान कमरा संख्या पांच में एक परीक्षार्थी को शक के आधार पर पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास से हिंदी प्रश्नपत्र के सभी चार सेटों के उत्तर प्रवेश पत्र के पीछे कोडिंग में अंकित मिले।

जिसे भी पुलिस कोतवाली में ले गई है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को टीडी पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में एक महिला परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया था। वह कान में ब्लूटूथ रिसीवर लगा कर परीक्षा दे रही थी।

वहीं, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज केंद्र पर एक परीक्षार्थी को हल किए हुए 125 सवालों के उत्तर के साथ पकड़ा गया था। केंद्र अध्यक्षों ने दोनों को रस्टीकेट कर नकल सामग्री के साथ उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed