{"_id":"5efe113a8ebc3e433324ceba","slug":"two-endangered-liquor-smugglers-arrested-jaunpur-news-vns533572364","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतर्जनपदीय शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतर्जनपदीय शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के साथ दो अंतर्जनपदीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए तस्करों के पास से 500 लीटर शराब भी बरामद हुई है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर अरुआंवा गांव के पास घेरेबंदी की। कुछ ही देर में वहां बोलेरो सवार चार तस्कर आते दिखे। पुलिस की गाड़ी देख वह भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर बोलेरों को रोक दिया। उनसे पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो दस गैलेन में करीब 500 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी के साथ चालक जयप्रकाश उर्फ नंदू यादव और साधू यादव उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई।
पूछताछ में उन्होंने जौनपुर के अलावा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिले में अपमिश्रित व अवैध शराब सप्लाई करने की बात कबूल की। गिरफ्तार दोनों तस्करों ने अपने फरार साथियों का नाम राजेश पटेल पद्दमपुर थाना सुजानगंज और पिंटू उर्फ बीर बहादुर सिंह बड़ेरी महमूदपुर थाना बरसठी बताया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के दौरान कांस्टेबल दीपक यादव, नीतीश कुमार व चालक विकास सिंह मौजूद रहे।