फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two arrested with pistol in the case of shooting Sadhvi

साध्वी को गोली मारने के मामले में पिस्टल सहित दो गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with pistol in the case of shooting Sadhvi
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बंबावन गांव स्थित रामजानकी मठ में महिला साध्वी इंद्रावती दास को गोली मारकर घायल करने के मामले में रविवार की शाम पुलिस ने दो हमलावरों को घटना में प्रयुक्त पिस्टल और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। घायल साध्वी का उपचार अभी वाराणसी के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

केराकत इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि साध्वी की बहन चंद्रावती दास ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी संजय बनवासी पुत्र ललन बनवासी निवासी बंबावन थाना केराकत तथा ऋषि यादव पुत्र सेचन यादव निवासी थानागद्दी को पिस्टल, दो खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वे दोनों सुबह आठ बजे कहीं भागने की फिराक में रग्घुपुर मोड़ पर खड़ा था। तभी सूचना पर थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव अन्य हमराहियों के साथ पहुंच कर दोनों को पकड़ लिए। मामले में अन्य पांच आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। सूत्रों की माने तो फरार आरोपियों में तीन बिहार के तथा दो वाराणसी जनपद के हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed