फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today PM will do virtual inauguration of medical college

आज पीएम करेंगे मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन

Mon, 25 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Today PM will do virtual inauguration of medical college
सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासित राज्य मेडिकल कॉलेज के वर्चुअल उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सात साल 24 दिन बाद बनकर तैयार मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रशासन जोर शोर से जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

27 सितंबर 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। इस बीच सात साल 24 दिन बाद मेडिकल कालेज भवन के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। 500 बेड के इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर करीब 554 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से कक्ष संचालन की अनुमति मिल गई है। अभी एमबीबीएस प्रथम बैच की कक्षाएं प्रारंभ होंगी। उम्मीद है कि इसी साल सौ सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। इस बीच प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी को अंतिम रूप देने में रविवार को अधिकारी पूरे दिन जुटे रहे। एडीएम भू एवं राजस्व राजकुमार द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल व अन्य अधिकारी तैयारियों का जायजा लेते रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शिवकुमार भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने में जुटे रहे। उधर, कार्यक्रम स्थल को फूलों से सजाया गया है। होर्डिंग लगाए गए हैं। आगे वीवीआईपी के बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था की गई है, जबकि पीछे करीब दो सौ लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

कोट :
मेडिकल कालेज के उद्घाटन के लिए पीएमओ से अनुमति मिल गई है। प्रधानमंत्री 25 अक्तूबर को इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सुबह 10:30 से 11:30 तक पीएम के कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसे दिखाने के लिए एलईडी लगाई र्गई है। इस कार्यक्रम के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को नामित किया गया है। इनके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में दो सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed