{"_id":"ab12d56b3936c15e88ee981112e23ed5","slug":"tmnche-disco-bullet-fired-at-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तमंचे पर डिस्को’ के विरोध पर मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तमंचे पर डिस्को’ के विरोध पर मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के औरईला कला गांव में शुक्रवार की रात द्वारपूजा के समय ‘तमंचे पर डिस्को’ पर डांस का विरोध करने पर नशे में धुत युवकों ने दुल्हन के भाई को गोली मार दी।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत खराब होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।। ग्रामीणों ने शराब पीकर डीजे पर डांस करने वाले बारह बारातियों को बंधक बना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने गई। यहां एक युवक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मछलीशहर के करौता से अनिल यादव की बारात औरईला कला में जगदीश यादव के घर आई थी। द्वारपूजा के समय नशे में धुत युवक ‘तमंचे पर डिस्को’ की धुन पर डांस कर तमंचे से फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
दुल्हन का भाई धर्मेंद्र यादव (25) उन्हें मना करने गया तो उससे उन्होंने धक्का मुक्की की। इसी बीच एक युवक ने 315 बोर के डबल बैरल के तमंचे से उस पर फायरिंग कर दी।
इससे धर्मेेंद्र घायल हो गया। जानकारी जब घरातियों को हुई तो उन्होंने डांस करने वाले युवकों को पकड़ लिया। उन्हें एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने बंधक बनाए गए बारातियों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। इसमें अर्जुन यादव के पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर विजय उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। शेष लोगों से पूछताछ कर छोड़ दिया गया।
घायल युवक के चाचा रामजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन निवासी अहिरौली थाना लाइन बाजार और पतंकी निवासी कुकरियांवा पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पतंकी फरार है।