फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people died after being hit by trains at different places

अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों से कटकर तीन लोगों की मौत

Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three people died after being hit by trains at different places
अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जफराबाद: सिरकोनी के कादीपुर गांव निवासी दशरथ चौहान (56) सिरकोनी बाजार के पास स्थित रेल लाइन से गुजरने के दौरान शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससेे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बक्शा: बेलापार में आंबेडकर मूर्ति के समीप करीब 17 वर्षीय अज्ञात किशोर ने फरक्का डाउन ट्रेन से कटकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोर के शरीर पर काला पैंट व नीला शर्ट है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह लखौवा रेलवे क्रासिंग के समीप चकमोलनापुर गांव निवासी अरुण यादव (38) की फरक्का अप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed