{"_id":"6a109e1d5b5496e017060375","slug":"three-killed-in-accidents-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-155603-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दुर्घटनाओं में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दुर्घटनाओं में तीन की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत -- सुनील सरोज की फाइल फोटो। परिजन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक घटना में आगे जा रहे ट्रक में दूसरा ट्रक घुस गया तो दूसरी घटना में ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। तीसरी घटना में ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
बदलापुर : सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ एक ट्रक बिजली का खंभा लेकर जा रहा था। पीछे से आ रहा एक ट्रक आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। इससे ट्रक चालक गुरुदीत अली (29) निवासी पटियाला पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को संरक्षण में लेते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
मछलीशहर : मडियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सभाजीत यादव बोलेरो से सिकरारा क्षेत्र के बरौली निवासी दशरथ यादव, उनकी पत्नी चंद्रावती (60) को लेकर प्रयागराज ट्रेन में बैठाने जा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात वे खाखोपुर बाजार के समीप पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार लोग घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चंद्रावती को मछलीशहर सीएचसी लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान चंद्रावती की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
साढ़ू के यहां आम लेने गए थे, लौटते समय ट्रेलर ने मारी टक्कर
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गोरैयाडीह सटवां गांव निवासी सुनील सरोज (40) बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1 बजे बाइक से अपने साढ़ू के यहां आम लेने के लिए दुर्गागंज, थाना रानीगंज, जिला प्रतापगढ़ गए थे। देर शाम करीब 6 बजे वह घर लौट रहे थे। जैसे ही दुर्गागंज बाजार से आगे बढ़े, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। सुनील सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।
वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे सुनील सरोज
सुनील सरोज की मौत से पिता सुखी सरोज सदमे में हैं, जबकि पत्नी आरती सरोज का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। उनका इकलौता पुत्र सूर्या (10) अपने पिता को याद कर बिलख रहा है। मां भी इस हादसे से सुध-बुध खो बैठी हैं। सुनील सरोज मैजिक मालवाहक वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।