फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three accused of gang rape arrested

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused of gang rape arrested
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन आरोपियों पर बहला फुसलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर मीरगंज थाना क्षेत्र के कमसिन गांव निवासी दो आरोपियों और बरसठी थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी एक आरोपी के खिलाफ एसी एसटी एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर तीनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि गुरुवार भोर में मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को कोतवाली क्षेत्र के वारी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ के बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed