फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves searched the house by closing the door from outside

बाहर से दरवाजा बंद कर चोरों ने खंगाला घर

Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched the house by closing the door from outside
जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर पूरे घर को खंगाला डाला। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर में रखे 25 हजार नकदी और कुछ जेवरात उठा ले गए। वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

दबिया गांव निवासी अनिल कुमार गिरी शुक्रवार को घर के बाहरी हिस्से बरामदे में सोए हुए थे। उनकी बहू और एक पुत्री घर के भीतर एक कमरे में सो रहे थे। उनके मुताबिक रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो लघुशंका करने के लिए घर के पीछे गए। जहां दरवाजा खुला देख अंदर गए। देखा बहू और बेटी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया था। जबकि घर के भीतर सामान बिखरे पड़े थे। जिन्हें बाहर निकालकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के मुताबिक 25 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात चोर उठा ले गए हैं। वहीं, रात में शोर सुनकर ग्रामीण चारों तरफ घेराबंदी किए, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। सुबह घर से 500 मीटर दूर ब्रीफकेस खेत में टूटा हुआ मिला। पुलिस भोर में करीब चार बजे पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जफराबाद विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। चोरी पूरी तरह से संदिग्ध है। पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed