फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man had gone to Tilakotsav, the dead body was found on the roadside

तिलकोत्सव में गया था युवक, सड़क किनारे मिली लाश

Tue, 08 Jun 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
The young man had gone to Tilakotsav, the dead body was found on the roadside
मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे युवक की लाश मिली। वह तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए घर से निकला था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। उसकी शर्ट और चप्पल भी मौके पर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बभनियांव गांव के लोग सुबह सैर के लिए निकले थे। जंघई-मछलीशहर मार्ग पर सड़क किनारे उन्हें एक युवक का शव दिखा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पैंट की जेब से मिले कागज के आधार पर शिनाख्त सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहनी मंसिल गांव के तूफानी चौहान (26) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सूचना घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को प्रयागराज के सैदाबाद गया था। उसकी मौत कैसे हुई और वह यहां कैसे पहुंचा, इस पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मीरगंज थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन उसके आधे कपड़े न होना संदेहास्पद है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed