फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 percent of seats remained vacant in the M.Ed colleges of PU

Jaunpur News: पूविवि के एमएड कॉलेजों में खाली रह गईं 50 फीसदी सीटें

Mon, 21 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
50 percent of seats remained vacant in the M.Ed colleges of PU
- सात महाविद्यालयों की सीटें सीधे काउंसिलिंग से भरने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड की 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। सात महाविद्यालयों की 385 सीटों के लिए केवल 180 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। शेष सीटें खाली हैं। एक सप्ताह पहले इंजीनियरिंग संस्थान में एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई गई थी। जौनपुर के चार और गाजीपुर के तीन महाविद्यालयों की सीटों के लिए काउंसिलिंग कराई गई। एमएड प्रवेश परीक्षा में कुल 370 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 178 अभ्यर्थी अभी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए हैं। खाली सीटों को भरने के लिए 16 सितंबर को दूसरी काउंसिलिंग कराई गई। इसके बावजूद सीटें नहीं भर पाईं। प्रवेश परीक्षा के संयोजक टीडी कॉलेज के बीएड विभाग के प्रो. डॉ. अजय कुमार दुबे की देखरेख में कराई गई थी। प्रवेश कमेटी में डॉ. योगेश शर्मा, प्रो. सुनीता गुप्ता, डॉ. अंजनी मिश्रा और विश्वविद्यालय परिसर के प्रो. मिथिलेश सिंह शामिल रहे। प्रो. अजय दुबे का कहना है कि खाली सीटों को भरने के लिए अभी निर्णय नहीं लिया गया है। शीघ्र ही सीटों को भरने के लिए कोई निर्णय लिया जाएगा।

इन महाविद्यालयों में एमएड में होना है दाखिला
विश्वविद्यालय से संबद्ध राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ, तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर, जय बजरंग महिला महाविद्यालय मुंगराबादशाहपुर जौनपुर, गुरु फूलचंग महाविद्यालय गाजीपुर, गोपीनाथ महाविद्यालय देवली सलामतपुर गाजीपुर और बाबा गज्जनदास बालिका महाविद्यालय खनकाह महाविद्यालय धरवां गाजीपुर में एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई गई। इन महाविद्यालयों में दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी अभी तक सभी सीटें भर नहीं पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed