फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The trade board staged a sit-in protest against the mandi fee

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन किया

Tue, 04 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The trade board staged a sit-in protest against the mandi fee
जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने सोमवार को नई सब्जी मंडी स्थित सचिव कार्यालय पर कई घंटे तक सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया। तत्पश्चात मंडी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि मंडी शुल्क के विरोध में 5 जनवरी को पुतला दहन का कार्यक्रम होगा और 7 जनवरी को सभी अनाज व्यवसायी अपनी-अपनी दुकान बंद रखेंगे। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा की आज देश में और प्रदेश में व्यापारियों की सरकार है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने जून 2020 में संपूर्ण देश में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया था। परंतु आज दोबारा मंडी शुल्क लगा दिया गया है। आज पूरे प्रदेश के साथ जौनपुर में भी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हमलोग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से यह मांग करते हैं कि हमारे कई पड़ोसी प्रदेशों में भी मंडी शुल्क नहीं है। उसी प्रकार प्रदेश में भी मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने इसे महंगाई से जुड़ा हुआ शुल्क बताया। कहां की उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर और युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रुप से कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर इस आंदोलन में साथ दे। क्योंकि यह महंगाई से जुड़ा हुआ शुल्क है। सरकार को अभिलंब हमारे इस मांग पर विचार करना चाहिए और उसे तुरंत स्वीकार करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि और जिला संरक्षक राजदेव यादव ने संयुक्त रुप से कहां की हम सभी को यह विश्वास है कि यह सरकार हमारी मांग को अवश्य मानेगी। धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, संरक्षक छब्बू लाल सोनकर, संतोष कुमार साहू, मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, हफिज शाह, सुरेश सोनकर, अरुण कपूर, योगेश साहू, विजय जायसवाल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनाज व्यापार संघ के महामंत्री योगेश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed