फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Taekwondo player murder case Demanding resignation of Sports Minister farmer leaders hunger strike

ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकांड : खेल मंत्री के इस्तीफे की मांग, अनशन पर बैठे किसान नेता; SDM ने बोला- उठ जाइए

Sat, 16 Nov 2024 06:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:23 PM IST
सार

Jaunpur News : जौनपुर जिले के गौराबादशापुर थाने में बीते 30 अक्टूबर को गला काटकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने उसके भाई पर भी हमला किया था, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचा ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Taekwondo player murder case Demanding resignation of Sports Minister farmer leaders hunger strike
कलेक्ट्रेट परिसर में जज सिंह अन्ना के पास मौजूद एसडीएम सदर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बीते 30 अक्तूबर को जमीन विवाद को लेकर हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के मामले में परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है। प्रदेश के खेल मंत्री किस काम के हैं जब उनके जिले में खिलाड़ी सुरक्षित नहीं है। यह बातें शनिवार को समाजसेवी जज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे अपने छठवें दिन के आमरण अनशन में मीडिया से कहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जज सिंह अन्ना बीते छह दिनों से अनुराग के परिवार को न्याय दिलाने के नाम पर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अनुराग के परिवार को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी के जौनपुर में खौफनाक वारदात: ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गला काटकर हत्या, जमीन के विवाद में हुई घटना

साथ ही सदर तहसील में तैनात एसडीएम पवन कुमार को हटाने की मांग की। बता दें कि कबीरुद्दीनपुर गांव के ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की हत्या के 14 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन द्वारा परिजनों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नही दी गई है। 

प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
समाजसेवी जज सिंह अन्ना कलेक्ट्रेट परिसर में छह दिन से परिजनों को आर्थिक सहायता, एक नौकरी दिलाने की मांग को लेकर अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे हुए है। अनशन के छठे दिन पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह अपने सौ किसान नेताओं के साथ अनुराग के पिता रामजीत यादव, बहने आराधना स्वाती को साथ लेकर अन्ना के अनशन स्थल पर पहुच गए। 

किसान नेता अजीत सिंह व उनके कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर खेल मंत्री स्तीफा दो के नारे लगाए। सैकड़ो किसान नेताओं और परिजनों के पहुंचने की जानकारी के लगभग चार घंटे बाद एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए।



एसडीएम ने अन्ना से अनशन समाप्त करने की अपील की। जिस पर अन्ना और किसान नेताओं ने मौके पर खेलमंत्री गिरीश यादव को बुलाने के लिए अड़ गए। किसान नेता के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा खेलमंत्री के जनपद में ही खिलाड़ी की हत्या हो गई है। और अभी तक सरकार के तरफ से कोई भी सहायता राशि नही दी गई। लगभग एक घंटे तक मनाने के बाद भी जज सिंह अन्ना अनशन नही तोड़े। 

जज सिंह अन्ना ने पूछे जाने पर बताया कि इस घटना में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही पाई गई है। उन्होंने एसडीएम सदर पवन कुमार का ट्रांसफर करने और खेल मंत्री गिरीश यादव को अनशन स्थल पर बुलाने की मांग की। इस दौरान पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह, किसान नेता जय प्रकाश राम, रामेश्वर सिंह, राज बहादुर यादव, बंशराज निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed