{"_id":"6721d7961ef08d4f8a064269","slug":"murder-in-jaunpur-taekwondo-player-anurag-yadav-killed-by-cutting-neck-with-sword-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जौनपुर में खौफनाक वारदात: ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गला काटकर हत्या, जमीन के विवाद में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के जौनपुर में खौफनाक वारदात: ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गला काटकर हत्या, जमीन के विवाद में हुई घटना
Wed, 30 Oct 2024 12:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ताइक्वांडो खिलाड़ी और इंटरमीडिएट के छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा है। उसका शव घर से 500 मीटर दूर खून से लथपथ मिला है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में अनुराग यादव उर्फ छोटू (17) पुत्र रामजीत यादव की तलवार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या भूमि विवाद को लेकर हुई है, जिसमें उसके पट्टीदार ने ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग राज कॉलेज में इंटर का छात्र था और एक कुशल ताइक्वांडो खिलाड़ी था। उसने चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक और नोएडा में ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीता था। उसका सिर कटा शव घर से 500 मीटर दूर खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के गांव में हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौके पर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
डीएम ने भूमि विवाद प्रकरण की एडीएम राम अक्षबर चौहान को तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। मौके पर तीन थानों की फोर्स मौजूद रही। इस बाबत एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर किशोर की हत्या की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन