फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six days of slots booked for vaccination in six hours

टीकाकरण के लिए छह घंटे में ही बुक हो गए छह दिनों के स्लॉट

Sun, 30 May 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six days of slots booked for vaccination in six hours
जौनपुर। एक जून से 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के टीकाकरण का उत्साह स्लॉट बुकिंग के पहले दिन से दिखने लगा है। बुकिंग आरंभ होने के कुछ घंटे बाद ही सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए निर्धारित कोटा पूरा हो गया। एक सप्ताह तक के लिए 12 केंद्रों पर कोई भी स्लॉट खाली नहीं है। राजकीय कार्यालयों में लगने वाले चार केंद्र ही शेष हैं, जिन पर अग्रिम बुकिंग नहीं हो रही।
विज्ञापन

युवाओं को टीका लगाने के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय लीलावती अस्पताल समेत 12 केंद्र आम लोगों के लिए बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुकिंग की जा रही है। वहीं चार केंद्र राजकीय कार्यालयों में हैं। इन केंद्रों पर एक दिन में सिर्फ 50 टीके लगाए जाएंगे। यह केंद्रों में निरंतर परिवर्तन होना है। लिहाजा यहां के लिए बुकिंग नहीं हो रही। संबंधित वर्ग के लोगों का सीधे पंजीकरण कर टीकाकरण होगा। रविवार की सुबह से 12 केंद्रों के लिए स्लॉट बुकिंग आरंभ हुई। दोपहर तक सभी 12 केंद्रों पर बुकिंग पूरी हो चुकी है। शनिवार तक के लिए किसी भी केंद्र पर स्लॉट खाली नहीं था। अगले सोमवार से नई बुकिंग शुरुआत जल्द की जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन में कुल 1400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग इसलिए कराई जा रही है, ताकि एक भी टीका खराब न हो। जल्द ही नए सप्ताह के लिए पंजीकरण और टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed