फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sanskrit is rich in all languages: Acharya Suresh

संस्कृत सभी भाषाओं से समृद्ध: आचार्य सुरेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit is rich in all languages: Acharya Suresh
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के कुलपति सभागार में बुधवार को संस्कृत सप्ताह महोत्सव के तहत संस्कृत भाषा का महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। महिला अध्ययन केंद्र और भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कल्पेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय जनेवरा के प्राचार्य आचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज भारत के लिए गौरव का दिन है कि हम लोग संस्कृति और संस्कृत के लिए इकट्ठा हुए हैं। संस्कृत जन जन की भाषा है। महर्षि पाणिनि, पतंजलि, कात्यायन ने कम शब्दों में ध्वनि से संस्कृत के शब्दों की संरचना की। उन्होंने कहा कि संस्कृत समृद्ध भाषा है सभी भाषाओं ने संस्कृत भाषा से उधार लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मातृ से मदर और पितृ से फादर शब्द का निर्माण संस्कृत से ही किया गया। धारानगरी में राजा भोज ने कहा कि मेरी नगरी में संस्कृत जानने वाले ही रहेंगे। उनकी नगरी में चांडाल और जुलाहे भी संस्कृत में बोलते थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत संस्कृति का पर्याय है। कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि संस्कृत देव भाषा है। हमारे जितने भी धार्मिक ग्रंथ वेद, महापुराण, उपनिषद हैं, सभी संस्कृत में ही हैं। नई शिक्षा नीति में भी निज भाषा और पुरानी भाषा को महत्व दिया गया है, ताकि इसे संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाषा का रूप बदलता है, वह नष्ट नहीं होती। इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों का स्वागत और विषय प्रवर्तन करते हुए प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि सभी भाषाओं का मूल संस्कृत हैं। मंगलाचरण छात्रा छाया त्रिपाठी, गायत्री मंत्र का पाठ और गुरु वंदना शशिकांत त्रिपाठी व त्रिभुवन नाथ पांडेय ने किया। संचालन सहायक कुलसचिव बबिता और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर मानस पांडेय ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप सहायक कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, प्रो. वंदना राय, प्रो. अविनाश पार्थीडेकर, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो.रामनारायण, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. राकेश यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. मुराद अली, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डा.संजीव गंगवार, डॉ. रजनीश भास्कर, डा. मनोज पांडेय, अमित वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed