फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rohit won the gold medal in javelin throw

Jaunpur News: रोहित ने जेवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rohit won the gold medal in javelin throw
रोहित यादव
जौनपुर। मीरगंज के अदारी-डभिया गांव के अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) रोहित यादव ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे रोहित ने 81.10 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रोहित ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी। उनके थ्रो के प्रयास क्रमशः 80.13, 80.91, 81.10, 78.77, 76.22 और 80.71 मीटर रहे। उनका 81.10 मीटर का थ्रो स्वर्ण पदक पक्का करने के लिए निर्णायक साबित हुआ। इस स्पर्धा में तमिलनाडु के मनोज कुमार जे. ने 80.73 मीटर के साथ दूसरा (रजत) और राजस्थान के यशवीर सिंह ने 80.40 मीटर के साथ तीसरा (कांस्य) स्थान प्राप्त किया। रोहित के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही उनके गांव अदारी-डभिया में जश्न मनाया गया। रोहित के पिता सभाजीत यादव ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed