फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roads are being broken for laying sewer lines, do not worry about construction

सीवर लाइन बिछाने के लिए तोड़ते जा रहे सड़क, बनवाने की फिक्र नहीं

Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roads are being broken for laying sewer lines, do not worry about construction
जोगियापुर में खोदकर छोड़ी गयी सड़क पर से उड़ती धूल। - फोटो : JAUNPUR
सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क, बनवाने की चिंता नहीं
विज्ञापन

- जोगियापुर में दो माह पहले तोड़ी गई सड़क पर उड़ रही धूल, घायल हो रहे राहगीर
- शहर के तारापुर, मंडी अहमद खां सहित कई अन्य मोहल्लों में भी सड़क का बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद दी गईं लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही है। धूल-गर्द से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। मगर जल निगम को लोगों की परेशानी से खास मतलब नहीं है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि चुनाव आचार संहिता के चलते सड़क नहीं बनाई जा सकी और अब ठेकेदार दूसरे काम में लगे हैं। सीवर बिछाने के बाद ही सड़क बनेगी।
गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए उसमें नालों का गिरना रोकना है। इसके लिए नालों का पानी सीवर के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जाएगा। वहां से शोधन के बाद पानी को गोमती में छोड़ा जाएगा। अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। करीब 264 करोड़ की इस परियोजना को अक्तूबर 2021 तक पूरा करना है। पूरे शहर में करीब 160 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जानी है। अब तक 50 किमी तक काम पूरा भी हो चुका है। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी तो जा रही हैं लेकिन काम पूरा होने के बाद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जैसे-तैसे गड्ढों को भरकर छोड़ दिया जा रहा है। कई जगह तो गड्ढे भी नहीं भरे गए। सड़क पर गिट्टी, इंटरलॉकिंग ईंटें बिखरी हुई हैं। ओलंदगंज से कलेक्ट्रेट होते हुए सिविल लाइंस जाने वाले मुख्य मार्ग पर जोगियापुर के पास करीब दो माह पहले सड़क खोदी गई थी। यहां एक सप्ताह में पाइप डाल दी गई लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी। गर्द-गुबार के चलते जीना दुश्वार है। इसी तरह तारापुर कॉलोनी, सहकारी कॉलोनी, मंडी अहमद खां सहित कई अन्य मोहल्लों में भी सीवर की पाइप डालने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। धूल और गंदगी से मुहल्ले को लोग त्रस्त हैं। कोरोना के चलते लोगों से सफाई और फेस कवर पहनने की अपील की जा रही है लेकिन इस गंदगी की ओर से प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उबड़-खाबड़ सड़कों पर लोग गिरकर जख्मी भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
जोगियापुर क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना के कारण सड़क कती मरम्मत नहीं हो पाई। ठेकेदार भी दूसरी जगह काम पर लग गया है। उस इलाके में कुछ और पाइप बिछाई जानी है। काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। अन्य मोहल्लों में भी जहां सड़क खोदी जा रही है, वहां काम के बाद मरम्मत कराने की जिम्मेदारी हमारी है। इसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। -एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed