फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ready to hold peaceful elections amidst security

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए रहे तैयार

Mon, 02 Nov 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ready to hold peaceful elections amidst security
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और एसपी राजकरन नैयर ने पुलिस लाइन में सीआरपीएफ और चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। बूथ पर जितनी मजबूती से पुलिस बल के जवान खड़े रहेंगे, चुनाव उतना ही शांतिपूर्ण तरीके से होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पोलिंग एजेंट बूथ का मतदाता होना चाहिए। मतदाता सूची में उसका नाम होना चाहिए। उसके पास मतदाता सूची रह सकती है लेकिन वह उसे बाहर नहीं ले जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि पास धारक पत्रकार बूथ तक जा सकते हैं। मगर मतदान कक्ष में नहीं प्रवेश करेंगे और न ही विडियो एवं फोटो लेंगे। मतदाताओं को मतदान के समय वोटर स्लिप के साथ एक पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा। मॉक पोल 6 बजे पोलिंग एजेंट के सामने शुरू कर दिया जाएगा। अगर 6 बजे तक पोलिंग एजेंट नहीं आता है तो 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा। 6.15 तक भी पोलिंग एजेंट नहीं आता है तो 6.15 पर मॉक पोल प्रारंभ कर दिया जाएगा। मॉक पोल की वीडियो रिकॉर्डिंग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है। एसपी ने चुनाव में लगे पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से संम्पन्न कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। चुनाव में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी टीमें सतर्क रहकर अपना कार्य निष्पक्ष एवं निष्ठा पूर्वक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed