{"_id":"5a78ae104f1c1bb2208b7747","slug":"ranjit-yadav-s-chair-was-chaired","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख रंजीत यादव की कुर्सी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख रंजीत यादव की कुर्सी गई
jaunpur
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन और सिकरारा के बाद सोमवार को बक्शा ब्लाक प्रमुख की भी कुर्सी छिन गई। ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। कुल 101 बीडीसी सदस्यों में से ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव समेत मिनी सदन में 57 सदस्य उपस्थिति हुए जिसमें से 56 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके पहले जिले में सिकरारा और खुटहन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो चुका है।
एसडीएम सदर प्रियंका प्रिय दर्शिनी 9:45 बजे बक्शा ब्लाक मुख्यालय पहुंची। यहां पहले से अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात थी।
करीब सवा 11 बजे तक ब्लाक प्रमुख समेत 57 बीडीसी सदस्य विकास खंड सभागार में पहुंच गए। 11:30 बजे एसडीएम ने बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की। एसडीएम ने अविश्वास प्रस्ताव के साथ ब्लाक प्रमुख पर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया। मिनी सदन में परिचर्चा के दौरान मतदान का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने सदस्यों को मतदान के तरीके बताए। पहले महिला बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया फिर पुरुष सदस्यों ने वोट डाला। मतों की गिनती के बाद एसडीएम ने परिणाम की घोषणा की। 57 में से 56 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े। अविश्वास प्रस्ताव लाने की अगुवाई करने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य सजल सिंह ने बीडीसी सदस्यों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी, सीओ दिग्विजयसिंह, नायब तहसीलदार सदर मौजूद थे।
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
बक्शा। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान ब्लाक मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विकास खंड कार्यालय के दोनों मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। दिन में करीब 11 बजे ब्लाक मुख्यालय के पश्चिमी गेट के आस पास लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी तो भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को सड़क पर लाठियां पटकनी पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस
जौनपुर। बक्शा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। पक्ष विपक्ष दोनों के बीच पहले से चल रहे तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माहौल काफी संवेदनशाल माना जा रहा था। इसके पहले खुटहन में हुए ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारी बवाल भी हुई थी। पूर्व की घटना से सबक लेते हुए पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए थे। मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।