फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Promotion of three former employees

पूविवि के तीन कर्मचारियों की हुई पदोन्नति

Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Promotion of three former employees
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह व महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार ने पदोन्नति को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की नियमानुसार पदोन्नति किए जाने की मांग की थी। कुलपति ने पदोन्नति किए जाने का मामला कुलसचिव के हवाले कर दिया। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सहायक लेखाकार कपिल कुमार त्यागी को अधीक्षक वित्त पर पदोन्नत किया है। इसके अलावा लेखा लिपिक सूबेलाल यादव को सहायक लेखाकार व सुरेश राम को लेखा लिपिक पद पर पदोन्नत किया है। इस पदोन्नति से कर्मचारियों में खुशी है। महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग की जा रही थी। जिसे जिसे विवि प्रशासन ने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed