{"_id":"6a8a01df157850fd4e08d14c","slug":"preparations-for-shri-ram-katha-in-the-final-stage-responsibilities-handed-over-to-the-workers-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-161521-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: श्रीराम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्यकर्ताओं को सौंपीं जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: श्रीराम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्यकर्ताओं को सौंपीं जिम्मेदारियां
विज्ञापन
बैठक में बोलते ज्ञान प्रकाश सिंह। स्वयं
बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में 20 से 29 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को लेकर शनिवार को गोधना स्थित समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के आवास कैलाशपति परिसर में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सेवा भारती के बैनर तले होने वाली श्रीराम कथा का शुभारंभ 20 अक्तूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार और अन्य कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय से काम करने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की। संचालन डॉ. ब्रह्मेश शुक्ल ने किया। इस दौरान सेवा भारती के जौनपुर विभाग प्रमुख डॉ. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विमल, नारायण आदि मौजूद रहे। संवाद