फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power to two thousand homes was disrupted for 7 hours after two poles fell at Naiganj Chowk

Jaunpur News: नईगंज तिराहे पर दो खंभे गिरने से दो हजार घरों की बिजली 7 घंटे तक बाधित

Mon, 21 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power to two thousand homes was disrupted for 7 hours after two poles fell at Naiganj Chowk
नई गंज में गिरा बिजली का पोल। संवाद
जौनपुर। नईगंज तिराहे पर रविवार की सुबह एक ट्रक में एक निजी मोबाइल कंपनी का केबल फंसने से बिजली का खंभा और स्ट्रीट लाइट का खंभा गिर गया। इससे नईगंज फीडर नंबर तीन की आपूर्ति बंद हो गई। नईगंज, सहकारी कॉलोनी, तारापुर कॉलोनी और मछलीशहर पड़ाव सहित आसपास के करीब दो हजार घरों में सात घंटे तक बिजली गुल रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे नईगंज तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिजली के खंभे से गुजरा एक निजी मोबाइल कंपनी का केबल ट्रक में फंस गया। तेज खिंचाव के कारण बिजली का खंभा और स्ट्रीट लाइट का खंभा सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया खंभा लगाने का काम शुरू किया। सात घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिशासी अभियंता बिजली तृतीय एसके सिन्हा ने बताया कि मोबाइल कंपनी का केबल ट्रक में फंसने से खंभा गिर गया था। नया खंभा लगाकर दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed