फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrested two animal smugglers after injured by bullets in encounter in jaunpur

Jaunpur Police Encounter: पुलिस की पशु तस्करों के साथ हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल; एक फरार

Sun, 21 Jan 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

गौराबादशाहपुर थाना के भुइली तिराहे के पास पुलिस व बदमाशों के बीच आमना-सामना हुआ। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस से खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों को गोली लगी। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Police arrested two animal smugglers after injured by bullets in encounter in jaunpur
jaunpur police encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली के पास पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में गौराबादशाहपुर, खेतासराय व केराकत की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। इनके पास से पुलिस ने एक पिकअप, चार गोवंशीय पशु, दो देशी तमंचा, खोखा, दो कारतूस 315 बोर बरामद किया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गौराबादशाहपुर के भुइली तिराहे पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चंदन राय व थानाध्यक्ष खेतासराय त्रिवेणी सिंह अपने टीम के साथ वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक वाहन गोवंशीय पशुओं को भुइली गोदाम से गोड़हरा पुल की तरफ जाता दिखाई दिया। मौजूद दोनों टीम ने पिकअप को टार्च की रोशनी से रोका तो पिकअप चालक पुलिस वालों पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए गोड़हरा पुल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने भुइली गांगीघाट से पहले पहुंचकर पिकअप को आगे से घेर लिया। तब तक गौराबादशाहपुर व खेतासराय की पुलिस टीम भुइली गोदाम की तरफ से मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आप को घिरता देख जल्दीबाजी में गांगी घाट की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर पिकअप वाहन को उतारने की कोशिश की लेकिन पिकअप फंस गई। इतने में केराकत के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव अपनी टीम के साथ आ गए। अपने आप को घिरता देख पिकअप में सवार तीन व्यक्ति पिकअप से उतकर भागने लगे। इन बदमाशों ने भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। तब आत्मरक्षा में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर व खेतासराय ने जवाबी फायर किया। इससे दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और घायल होकर गिर पड़े। 

एक बदमाश भाग गया। पकड़े गए बदमाश से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम आशीष राय निवासी मुर्तजाबाद थाना केराकत व दूसरे ने तहजीब निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय बताया। भागे हुए बदमाश के संबंध में आशीष राय ने बताया कि हम लोगों के साथ गाड़ी पर बबलू यादव निवासी केराकत बैठा था, जो भाग गया। घायल बदमाशों को मौके से सीएचसी चोरसंड रवाना किया गया। जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तजीब अहमद पर खेतासराय व गौराबादशाहपुर थाने में सात व आशीष राय पर एक मुकदमा गौराबादशाहपुर में दर्ज है।  

क्या कहती है पुलिस
गौराबादशाहपुर थाना के भुइली तिराहे के पास पशु तस्करों पिकअप पर कुछ पशुओं को ले जा रहे थे। पुलिस टीम के रोकने पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, एक फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। -गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी, केराकत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed