फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Once the entire market opened, the city became jammed

एकबारगी खुला सारा बाजार तो शहर हो गया जाम

Mon, 27 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Once the entire market opened, the city became jammed
02- संपूर्ण बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने के बाद सड़कों पर उमड़ पडे लोग पूरा शहर जाम की चपेट में ? - फोटो : JAUNPUR
- बेतहाशा भीड़ से पूरे दिन सड़कों पर रेंगता रहा ट्रैफिक
विज्ञापन

- ओलंदगंज से कोतवाली तक भीड़ के आगे टूटे सभी मानक
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। लंबे समय बाद सोमवार को शहर के सभी बाजार एक साथ खुले। इससे कारोबार को भले ही गति मिली, लेकिन सड़कों पर आवागमन थम सा गया। दोपहर में पूरा शहर जाम की जद में ऐसा जकड़ा कि लोग कराहते नजर आए। वाहनों की बेतहाशा भीड़ के बीच न सिर्फ सोशल डिस्टेंस के मानक टूटे, बल्कि चिलचिलाती धूप में खड़े राहगीरों की आह भी निकलती रही। अरसे बाद सोमवार को शहर का ऐसा नजारा दिखाई दिया।

अनलॉक के बाद से शहर में रोस्टर के तहत दुकानें खुल रही थीं। इसमें आधे बाजार ही खुलते थे। इसके चलते सोमवार को भीड़ का दबाव कुछ कम हो जाता था। रविवार की रात डीएम ने रोस्टर व्यवस्था खत्म करते हुए सप्ताह में पांचों दिन सभी दुकानों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की। सोमवार को इसके तहत दुकानें खुलीं तो पूरा शहर जाम में फंसकर रेंगता नजर आया। शहर के ओलंदगंज, शाही पुल, कसेरी बाजार, चहारसू, कोतवाली इलाके में जाम इस कदर भयावह था कि लोगों की आह निकल गई। बाजार में दुकानें खुलने की सामान्य भीड़ के साथ ही बकरीद और रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए भी लोग उमड़े थे। सौंदर्य प्रसाधन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जूता-चप्पल, मोबाइल फोन, कपड़ा, फल, किराना की दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही। दोपहर में कोतवाली के पास ऐसा जाम लगा कि एकबारगी पूरा शहर ठहर सा गया। भीड़ के बीच खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवान बेबस और लाचार बनकर वाहनों को व्यवस्थित कराने में जुटे रहे। लोगों को इस बात की हैरानी रही कि सोमवार की भीड़ का अहसास होने के बाद भी ट्रैफिक का कोई प्लान नहीं बनाया गया और न ही कोई जिम्मेदार अफसर कहीं चौराहों पर ड्यूटी संभाले नजर आया। वाहनों की ठेलमठेल में लोग किसी तरह मंजिल की दूरी तय करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed