फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the first day, the team surveyed 56,253 houses and collected data

पहले दिन टीम ने 56,253 घरों का किया सर्वे जुटाया डाटा

Wed, 08 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
On the first day, the team surveyed 56,253 houses and collected data
बुखार, सर्दी जुकाम और टीवी से संक्रमित मरीजों को खोजने के लिए शुरू किए गए अभियान के पहले दिन मंगलवार को 1250 स्वास्थ्य टीमों ने 56253 घरों का संपर्क किया। इस दौरान 14670 लोगों का डाटा जुटाया। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन से मिले फार्मेट पर फीडकर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया। इसी तरह टीेमें हर दिन घर-घर जाकर 16 सितंबर तक डाटा जुटाएंगी।
विज्ञापन

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ और अभियान के प्रभारी डा. जियाउल हक ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुए अभियान के पहले दिन जांच के दौरान 867 गर्भवती महिलाएं मिलीं। दो साल तक के 1436 बच्चे मिले। 45 वर्ष के 11665 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अभी तक कोविड-19 का पहला टीका भी नहीं लगवाया। बुखार से पीड़ित 395 लोग मिले। सर्दी, जुकाम के साथ कम खांसी वाले 266 लोग चिन्हित किए गए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी को टीम में शामिल किया गया है। जिन्हें 16 सितंबर तक 50-50 घरों की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुखार से पीड़ित, सर्दी जुकाम, बदन में दर्द, मलेरिया, खांसी के साथ बुखार, टीवी के मरीजों के बारे में जानकारी करेंगी। लक्षण के आधार पर मलेरिया, डेंगू, कोविड, और टीवी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed