फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nation will be empowered by adopting Bapu's philosophy

बापू के दर्शन को अपनाकर ही सशक्त बनेगा राष्ट्र

Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nation will be empowered by adopting Bapu's philosophy
पूविवि में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नमन करते पूविवि के कर्मचारी व शिक्षक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले भर में विविध कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया। सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का सबने संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों की याद में कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन रखा गया। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई है, जिसके लिए हम जीवन भर उनके ऋणी रहेंगे। पूविवि में प्रशासनिक भवन के सामने कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। कुलपति ने गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण समेत कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे। अखिल भारतीय तैलीय महासभा ने गांधी तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि विश्व में 84 देशों में आज महात्मा गांधी के दर्शन और आदर्शों को अपना आदर्श मानते हैं। गांधी जी के सत्य, अहिंसा को हमें आत्मसात करना है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए हम सब संकल्पित हैं। धर्मेंद्र निषाद, इंद्रमणि दुबे, आरिफ खान, विशाल सिंह हुकुम, अशोक साहू, मदन मिश्रा, विनय तिवारी, राजकुमार गुप्ता, आजम जैदी, संजय माली, रमेश पाल, मोहम्मद अतीक, राम सिंह पटेल, नरेंद्र पटेल, विनय शुक्ला, लालता चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन सत्यवीर सिंह ने किया। मछलीशहर: क्षेत्र के फौजदार इंटर कॉलेज, होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर और बीबीएस इंटर कॉलेज मतरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर नमन किया गया। धर्मापुर: गौरव शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षक आरआर यादव ने चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रबंधक लालजी यादव ने गांधी जी के असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर गौरव यादव, शशि यादव, मुमताज, चंद्रकला, संजय, नितिन घोष आदि रहे। इसी क्रम में सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में कुष्ठ रोगियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यदि इसका उपचार शुरू से किया जाए तो यह शत-प्रतिशत ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, गुलाब यादव, अनंत पांडेय, गीता यादव, रुचि राय, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

---
बापू के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई
करंजाकला। क्षेत्र के अंतर्गत धनेश्वर यादव महिला महाविद्यालय मोकलपुर नेवादा में विचार गोष्ठी एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित हुई। शिक्षक नेता राम मूरत यादव ने कहा कि गांधी जी के विचार हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्हीं की देन है कि हम स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से रह रहे हैं। सोशल स्टडी प्वाइंट के निदेशक रामसागर विश्वकर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। रमेश यादव ने कहा कि गांधीजी हमारे आदर्श रहे और रहेंगे। संचालन महाविद्यालय की शिक्षिका कुसुम यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप, सोनू, विपिन, संध्या, सुमन, रेखा, दिनेश, जयप्रकाश, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनसेट
बापू बाजार में सस्ते दामों पर बिके सामान
शाहगंज। फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कॉलेज सबरहद शाहगंज में बापू बाजार का आयोजन हुआ। प्रतीकात्मक मूल्य पर गरीबों को कंबल, कपड़े, पुस्तकें, कापियां, खिलौने, सब्जियां, चावल, दाल, आटा एवं दैनिक उपभोग के समान वितरित किया गया। एनएसएस के संयोजन में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि गांधी केवल एक व्यक्ति या एक व्यक्तित्व नहीं बल्कि एक चिंतन हैं। उनके बताए गए एकादश व्रत के माध्यम से एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बापू बाजार की सराहना की। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार शाहगंज अभिषेक राय रहे। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, महामंत्री डॉ. राहुल सिंह, डॉ. राकेश कुमार यादव ने सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. केएस तोमर, अब्दुल्लाह, डॉ. इमरान अहमद, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे। संचालन मो. शाहिद नईम ने किया।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते अखिल भारतीय तेली म?

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते अखिल भारतीय तेली म?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed