फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mustard cultivation area increased by one and a half times due to increase in oil

तेल में तेजी आने से डेढ़ गुना बढ़ा सरसो की खेती का रकबा

Wed, 09 Feb 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mustard cultivation area increased by one and a half times due to increase in oil
जौनपुर। कमरतोड़ महंगाई से आम जनता परेशान है। खाद्य तेल की कीमत 180 से 200 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। ऐसे में इस साल किसानों ने सरसों की बोआई लक्ष्य से अधिक कर डाली है। किसानों का कहना है कि सरसों का तेल आसमान छू रहा है। इसे देखते हुए इस साल गेहूं कमकर सरसों की बुवाई बढ़ा दी है। इससे जिले में सरसों की फसल का करीब डेढ़ गुना रकबा बढ़ गया।
विज्ञापन

खाद्य तेल की कीमतों में तेजी आने से किसान सरसों की खेती पर जोर दे रहे हैं। जिले में इस साल सरसों की फसल का लक्ष्य 3921 हेक्टयर निर्धारित था, लेकिन किसानों ने साढ़े पांच हजार से ज्यादा हेक्टेयर में सरसों की खेती कर डाली। 2020-21 में 3524 हेक्टेयर में सरसों की खेती हुई थी। इस साल कुल रबी की बुआई का लक्ष्य 230269 हेक्टेयर रहा जबकि लक्ष्य से अधिक 231920 हेक्टेयर में बुआई हुई है। इसमें केवल सरसों की खेती 5572 हेक्टयर में हुई है। जिले में मुख्य रूप से गेहूं और धान की खेती होती है। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से हर साल रकबा तय किया जाता है। सरसों तेल की आसमान छूती कीमतों ने किसानों को सरसों की खेती करने के लिए मजबूर कर दिया। जो किसान पूर्व के वर्षों में सरसों की खेती नाम मात्र का करते थे, वह इस साल चार से पांच बिस्वा तक की खेती की। सरसों का रकबा बढ़ने की मुख्य वजह खाद्य तेलों की महंगाई को माना जा रहा है। 80 रुपये से 100 रुपये लीटर बिकने वाला खाद्य तेल का भाव 200 रुपये प्रति लीटर से अधिक पहुंच गया है। खाद्य तेल की महंगाई और सरसों का भाव 70 से 75 रुपये तक पहुंचने के कारण किसानों ने सरसों फसल का रकबा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सरसों के तेल का दाम बढ़ने से पहले की अपेक्षा सरसों की खेती बढ़ा दी है। बढ़ते हुए सरसों के तेल के दाम से हम सभी परेशान हैं और तेल खरीदने में भी समस्या उत्पन्न होती है, जिसे लेकर पहले की अपेक्षा दो गुना सरसों की खेती की है। इससे महंगा तेल खरीदने से निजात मिलेगा। - राहुल यादव निवासी जंगीपुर कला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों का रकबा बढ़ने का मुख्य वजह खाद्य तेलों की महंगाई रही। सरसों की खेती से आय में भी फायदा होता है। इसकी वजह से इस बार गेहूं कमकर सरसों की बुआई दो बिस्वा बढ़ा दी है। 80 से 100 रुपये लीटर बिकने वाला खाद्य तेल का भाव 200 रूपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसकी वजह से इस साल सरसों की खेती दोगुनी कर दी गई। - जंग बहादुर शिकारपुर

खाद्य तेलों की महंगाई और सरसों की कीमत अधिक होने और कम समय में फसल तैयार होने से किसान का रुझान सरसों की फसल के प्रति बढ़ा है। अन्य फसलों की अपेक्षा सरसों की खेती में लागत भी कम आता है। इस साल सरसों की खेती के लिए 3921 हेक्टेयर रकबा निर्धारित किया गया था, लेकिन किसानों करीब 5572 हेक्टेयर में खेती की है। - जयप्रकाश, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed